तीन हिस्सों में बंटी भाजपा, शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा
.jpeg)
तीन हिस्सों में बंटी भाजपा, शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा
द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव
मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच लगातार जुबानी हमले चलते रहते हैं.इसी बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला है.
राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा तीन हिस्सों में बट गई है एक है शिवराज भाजपा, एक है महाराज भाजपा, एक है नाराज भाजपा..
उन्होंने कहा कि जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में प्रवेश हुआ है किस तरह से भाजपा में गुटबाजी बढ़ गई है अगर हम बात करेंगे ग्वालियर चंबल क्षेत्र की तो चाहे नरोत्तम मिश्रा हो चाहे नरेंद्र सिंह तोमर हो या फिर बीडी शर्मा हो यहां भाजपा के बीच में ही लड़ाई चल रही है, सिंधिया के भाजपा में जाते हैं बीजेपी में गुटबाजी तेज हो गई है.
दिग्विजय सिंह परिवार की सिंधिया परिवार से सियासी अदावत है ही. दिग्विजय सिंह के सुपुत्र जयवर्धन सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ पहुंचे, जयवर्धन सिंह मुरैना में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे वहां से वह लौटकर ग्वालियर आए थे, तमाम कांग्रेसियों और लोगों से जयवर्धन सिंह ने मुलाकात की.
जबसे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं ग्वालियर चंबल से तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई है क्योंकि इस क्षेत्र से कई बड़े चेहरे भाजपा में है. पर कांग्रेस को ग्वालियर चंबल क्षेत्र से अपना बड़ा चेहरा चाहिए और कहीं ना कहीं इसे इस विकल्प में देखा जा रहा है कि क्या जयवर्धन सिंह कांग्रेस ग्वालियर चंबल क्षेत्र से उभरता चेहरा हो सकते हैं?
जयवर्धन सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर में ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं. अब यह उनके बयान से ही समझा जा सकता है.
उन्होंने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने से बीजेपी में गुटबाजी बढ़ गई है और कांग्रेस में खत्म हो गई है. जयवर्धन सिंह का यह मानना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने से कांग्रेस का फायदा हुआ है.
हालांकि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए थे उस दौरान कांग्रेस नेताओं की खलबली साफ नजर आई थी. फिर 15 महीने की कमलनाथ की बनी बनाई सरकार गिर गई. और अब यह कांग्रेस के दिग्गज नेता कह रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस का फायदा हुआ है.
इन नेताओं की यह सियासी अदावत लगातार चलती रहेगी आज राजधानी में कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया. कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री नूरी खान ने सरकार पर जमकर हमला बोला.
लगातार कांग्रेस सड़कों पर उतर रही है. पर महंगाई बेरोजगारी कम होने का नाम नहीं ले रही है.
आगे आने वाले समय में देखना होगा कि विपक्ष के प्रदर्शन से वाकई प्रदेश की स्थिति सुधारने वाली है या नहीं..




