23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जबलपुर : आज दोपहर 2 बजे खोले जायेंगे बरगी बांध के 13 गेट…

आज दोपहर 2 बजे खोले जायेंगे बरगी बांध के 13 गेट...

जबलपुर – रानी अवन्ति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने इसके 13 स्पिल-वे गेट आज मंगलवार 18 अगस्त की दोपहर 2 बजे औसतन 1.80 मीटर की ऊंचाई तक खोले जायेंगे।

इनसे 1 लाख 21 हजार 660 क्यूसेक पानी छोड़ा जायेगा ।

कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण बरगी बांध का जलस्तर आज सुबह 421.30 मीटर रिकार्ड गया था। बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर हैं। 

कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे के अनुसार बांध में आवक को देखते हुये पानी छोड़ने की मात्रा को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता हैं। बांध के निचले क्षेत्र के रहवासियों को सतर्क रहने और डूब क्षेत्र में प्रवेश न करने का आग्रह परियोजना प्रशासन ने किया हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।