सभी खबरें

जबलपुर पुलिस चलाने वाली है ये विशेष अभियान , अब गुंडों की खैर नहीं

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : पुलिस(Police) ने अब क्राइम कंट्रोल पर फोकस करने लगी है। अभी तक पुलिस का पूरा का पूरा प्रशासन कोरोना(Corona)वायरस के लॉकडाउन(Lockdown) व सोशल डिस्टेंसिंग(Social distance) का पालन कराने की व्यस्थ में  थी।अब इस पूरे महीने पुलिस ने नई हिस्ट्रीशीट और गुंडा फाइल खोलने का विशेष अभियान चालू किया है।अब जानकारी मिली है कि पिछले 70 दिनों में पुलिस का फोकस शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में लगा हुआ था । शहर में इसके लिए 55 चैकिंग प्वाइंट बनाए गए है। अब बाजार खोल दिए गए हैं। आवाजाही पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है।अब अपराध भी बढऩे लगे हैं। इसलिए  पुलिस ने भी अपनी भूमिका अब बदलनी चालू कर दी है। लॉकडाउन से पूर्व पुलिस रात 11 बजे शहर की दुकानों को बंद कराती थी। अभी ये काम 2 घंटे पहले कर रही है। दूसरे जिलों से आए पुलिस कर्मियों को वापस कर दिया गया है। वहीं दूसरे जिले में फंसे पुलिस कर्मियों को भी आने का निर्देश जारी किया गया है।

नई हिस्ट्रीशीट और गुंडा फाइल खोलने के लिए विशेष अभियान चलाने का अब दावा

लॉकडाउन ड्यूटी से निकली पुलिस, अब क्राइम कंट्रोल पर करेगी ज्यादा फोकस

अब ये बदलाव चालू हुए है

1- :  पुलिस कार्यालय में पदस्थ कर्मियों को अब बुलाया जा रहा है।

2- :  रूटीन की तरह कार्यालयों में काम चालू हो गया है।

3- :  पुलिस को लॉकडाउन पर फोकस छोड़ क्राइम कंट्रोल करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

4- ;  रात 12 बजे तक सभी सीएसपी(CSP) को क्षेत्र में भ्रमण करना है।

5- :  नई स्ट्रिीशीट, गुंडा फाइल खोलने का विशेष अभियान चालू किया गया है।

6- :  पैरोल पर रिहा किए गए बंदियों की चैकिंग तथा ये देखना कि वे क्या कर रहे हैं।

7- : जेल रिहाई, सम्पत्ति संबंधी अपराधियों की जांच सहित वारंट  पर अब विशेष जोर देना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button