सभी खबरें

जबलपुर (पनाग़र) : विधायक पिता की राह पर चले दोनों पुत्र, पेश की ये मिसाल, थानों में बंटवाए पी.पी.ई. किट और सेनेटाइज़र…

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश में कोरोना ने अपना कहर बरपाया हुआ हैं। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खरगोन, जबलपुर में इसका ज़्यादा कहर देखा जा रहा हैं। आए दिन यहां नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिल रहे हैं। जिससे शहर के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। 

प्रदेशभर में फैले कोरोना संक्रमण के बीच पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, दिन रात मेहनत कर रहे हैं। दरअसल, इस समय प्रदेशभर में लॉक डाउन लागू हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी कर लोगों को लॉक डाउन का पालन करवा रहे हैं। वहीं इन सबके बीच कई लोग कोरोना से लड़ने वाले वारियर्स का प्रोत्साहन बड़ा कर उनका मनोबल बड़ा रहे हैं। 

बता दे कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में दो पुत्रों ने एक ऐसी ही मिसाल कायम की हैं। इन दोनों पुत्रों की जबलपुर शहर में जमकर तारीफ हो रहीं हैं। मालूम हो कि ये दोनों कोई ओर नहीं बल्कि जबलपुर के पनागर विधानसभा से विधायक सुशील तिवारी के पुत्र अमन तिवारी और हर्ष तिवारी हैं। जिन्होंने जबलपुर एस. पी को पांच थानो के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के लिए पी.पी.ई. किट एवं सेनेटाइज़र प्रदान किया हैं।

ये पहला मौका नही है जब ये दोनों किसी की सेवा करने में आगे आए हो। इस से पहले भी कई बार जबलपुर की जनता खासकर पनागर विधानसभा की जनता हेतु सेवा करते नज़र आए हैं। इतना ही नही इन दोनों युवाओं की सोच के चलते जबलपुर मै कई बड़े आयोजन भी हो चुके हैं। 

दोनों ही युवा चेहरे जबलपुर के युवाओं के रोल मॉडल कहे जाते हैं। खास बात ये है कि विधायक सुशील तिवारी के दोनों पुत्र अपने पिता की सेवा भाव से ही प्रेरित होकर हमेशा जबलपुर की जनता के लिए सेवा करने मै कभी पीछे नहीं हटे हैं। ऐसे में इस महामारी के बीच इन्होंने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पी.पी.ई. किट एवं सेनेटाइज़र प्रदान करवाकर बड़ा काम किया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button