22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जबलपुर नगर निगम के प्रशासन ने लिया निर्णय ,अब भानतलैया सम्भाग बंटेगा

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) - : अब  क्षेत्र वासियों  की सुविधा के लिए नगर निगम(Nagar Nigam) का भानतलैया(Bhantalaiya) सम्भाग अब 2 जोन में बटेगा। जिसके कारण , क्षेत्र वासियों के लिए वार्ड तक पहुँचना आसान हो

मध्यप्रदेश/जबलपुर(Jabalpur) – : अब  क्षेत्र वासियों  की सुविधा के लिए नगर निगम(Nagar Nigam) का भानतलैया(Bhantalaiya) सम्भाग अब 2 जोन में बटेगा। जिसके कारण , क्षेत्र वासियों के लिए वार्ड तक पहुँचना आसान हो।अब  दोनों जोन में पांच-पांच वार्ड होंगे। भानतलैया जोन के बटवारा का स्वरूप  2 जून को संभागायुक्त और नगर निगम के प्रशासक महेश चंद्र चौधरी(Mahesh chandra chodhary) के सामने  प्रस्तुत किया गया था।उस समय  उन्होंने कहा कि जोन के बटवारा का आधार केवल वार्डों की सीमा नहीं होना चाहिए। जबकि नया जोन इस प्रकार से बनाया जाए कि  क्षेत्र वासियों के लोगों को कार्यालय तक पहुंचना आसान हो जाय। जिससे उन्हें  कार्यालय तक पहुंचने में राहत मिले।अब इसी के आधार पर नए सिरे से भानतलैया जोन के बटवारा का नगर निगम के प्रशासन ने निर्णय लिया है।

अब वार्डों का बंटवारा इस प्रकार है

पांच-पांच वार्ड के बनेंगे दो नगर निगम जोन प्रस्तावित नए जोन 16 में शहीद अशफाक उल्ला वार्ड, संजय गांधी वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, ठक्करग्राम वार्ड, रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड को शामिल किया जाएगा। नए जोन की सीमा 1.41106 वर्ग किमी होगी। मौजूदा भानतलैया जोन में अब शीतलामाई वार्ड, खेरमाई वार्ड, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन वार्ड, अब्दुल कलाम आजाद वार्ड, हनुमानताल वार्ड शामिल रहेंगे। इस जोन की सीमा 2.11990 वर्ग किमी होगी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।