सभी खबरें

जबलपुर में कोरोना से 2 की मौत, 124 मिले नए पॉजिटिव, 80 डिस्चार्ज

                                                                                                                                                                   जबलपुर –  कोरोना के संक्रमण से    गुरूवार को 2 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक पुरूष और एक महिला शामिल है।  वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान 124 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । आज डिस्चार्ज हुये 80 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 2737 हो गई है । वहीं कल  बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 124 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3708 पहुँच गई है । बीते चौबीस घण्टे में मिली दो व्यक्तियों की मृत्यु की रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 72 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 897 हो गये हैं । आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक 1984 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वही 2030 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं । जबलपुर में अब तक कुल 62332 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button