जबलपुर : हर 4 दिनों से कोरोना लगा रहा है सेंचुरी, हालात काबू नहीं हुए तो पुनः लॉकडाउन तय

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में कोरोना (Corona) ने अपना केहर बरपा रखा हैं। जबलपुर जिले में बीते 1 सप्ताह के दौरान अचानक से ही कोरोना वायरस पॉजिटिव केस (CoronaVirus Positive Case) की संख्या में इजाफा हुआ हैं। जो शासन सहित प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ हैं।
बता दे कि 20 मार्च के बाद 46 दिन में 100 कोरोना पॉजिटिव मरीज (Corona Positive Patients) मिले थे। लेकिन अब यहां हर 4 दिन में 100 नये मरीज़ मिल रहे हैं। बीते 10 दिनों का आंकड़ा देखें तो कोरोना हर 4 दिन में सेंचुरी (Century) लगा रहा है कोरोना 700 के पार पहुंच गया हैं। बीते 7 दिनों में 200 नये मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
वहीं, जबलपुर कलेक्टर भरत यादव (Jabalpur Collector Bharat Yadav) ने भी अपनी मंशा भी साफ कर दी हैं। यदि ऐसे ही जिले में कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो एक बार फिर पुनः लॉकडाउन (Lock Down) किया जा सकता हैं। कहा जा रहा है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो 10 से 15 दिन जिले में लॉक डाउन (Lock Down) किया जा सकता हैं।
हालांकि शनिवार और रविवार को शुरुआती दौर में लॉकडाउन (Lock Down) किया जा रहा हैं।
बहरहाल, जिला प्रशासन ने तमाम जबलपुर (Jabalpur) के निवासियों से अपील की है कि वह है शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस (Social Distance) बनाकर रखें, इसके साथ ही मास्क (Mask) का इस्तेमाल करें।




