सभी खबरें

जबलपुर: हड़ताली ऑटो चालकों ने मेट्रो बस पर की जमकर तोड़फोड़, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 

जबलपुर – शहर भर के ऑटो चालक बीते 3 दिनों से हड़ताल पर हैं। दरअसल इन ऑटो चालको की कुछ मांगे है जिनको लेकर ये तीन दिनों से हड़ताल पर हैं। ऑटो चालको के हड़ताल पर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बता दे की आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस जबरन चालान और धरपकड़ की कार्यवाही के खिलाफ ऑटो चालक ने हड़ताल की हैं|

ऑटो चालको के हड़ताल पर चले जाने के बाद शहर में एक मात्र सहारा मेट्रो बस का हैं। हालांकि ऑटो चालको को ये सहारा भी नागवारा हैं। और इसी के चलते आज गुस्साई चालको ने मेट्रो बस पर जमकर तोड़फोड़ कर डाली। इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई हैं। वहीं दूसरी तरफ इसकी सुचना मिलते ही रांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस विवाद को शांत करवाया। 

बताया जा रहा है कि आज दोपहर को जब मेट्रो बस रांझी पहुंची तभी ऑटो चालकों ने बस पर तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद मेट्रो चालकों ने सड़क के बीच बस खड़ी कर जाम भी लगा दिया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर बस खड़ी कर जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने 4 बस चालको को गिरफ्तार किया हैं। इसके अलावा पुलिस ने मेट्रो बस में तोड़फोड़ करने के आरोप में अज्ञात लोगो पर FIR दर्ज की हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button