28 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जबलपुर : मंत्री पद न मिलने पर अजय विश्नोई का बड़ा बयान, शायद समय मुझसे करवाना चाहता है कुछ बड़ा…..

जबलपुर : मंत्री पद न मिलने पर अजय विश्नोई का बड़ा बयान, शायद समय मुझसे कुछ बड़ा करवाना चाहता है.... 

मध्यप्रदेश/जबलपुर – गुरुवार को शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। जिसमें कांग्रेस छोड़ कर आए लोगों का बखूबी ध्यान रखा गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को मंत्री पद दिया गया। जिसके कारण भाजपा के कई दिग्गजों का पत्ता कट गया। कई विधायकों की आस पर पानी फिर गया। 

इसके अलावा इस बार जबलपुर से भी किसी को मंत्री पद नहीं दिया गया हैं। जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं। सभी की उम्मीदों में पानी फिर गया और जबलपुर के एक विधायक तक को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिल सका। जिसकों लेकर जबलपुर से भाजपा के समर्थकों में निराशा हैं।

अब इसी कड़ी में दिग्गज विधायक अजय विश्नोई का बड़ा बयान सामने आया हैं। दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शहर से इकलौते विधायक अशोक रोहाणी और ग्रामीण विधानसभा पाटन के विधायक अजय विश्नोई के मंत्री बनने के नामों की चर्चाएं जोरो पर थी। 

लेकिन मंत्रिमंडल की घोषणा होने के बाद ये चर्चाएं सिर्फ चर्चा ही रह गई। अब ग्रामीण विधानसभा पाटन के विधायक अजय विश्नोई ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि समय शायद मुझसे कुछ बड़ा करवाना चाहता हैं। इसलिए हो सकता हो ये सब कुछ हुआ हो।उन्होंने आगे कहा कि अब इस माह ही में बड़े काम की तैयारी शुरू करूंगा। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।