यह निश्चित है कि 11 नवंबर को कमलनाथ प्रदेश में नहीं रहेंगे – मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की 28 खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होना है, जिसके परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। इस उपचुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस-भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रहीं हैं। भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रचार को बढ़ा दिया है, इसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज़ हो गया हैं।
इसी बीच शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पार्टी और उनके मुखिया कमलनाथ को लेकर बड़ा हमला बोला हैं।
विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कि कमलनाथ के ऑफिस के कर्मचारी से अगर पूछा जाए तो पता चलेगा कि चुनाव परिणाम वाले दिन कमलनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यह निश्चित है कि 11 नवंबर को वह प्रदेश में नहीं रहेंगे।
सारंग ने कहा की कमलनाथ सरकार का रिमोट थामने वाले दिग्विजय आज कहां है। यह पता करना मुश्किल हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के 15 महीने के दौरान ने प्रदेश में 1 इंच नई सड़कों का निर्माण हुआ ना ही अतिरिक्त बिजली उत्पादन।
वहीं उन्होंने राजनीतिक चुनावी रैली में इंपोर्टेड स्टार प्रचारक की बात करते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष पर भी निशाना साधा।