सभी खबरें

इस्राइल : भगदड़ में 38 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, PM ने इस घटना को बड़ी आपदा करार दिया

इस्राइल – इस्राइल में कोरोना पाबंदिया हटने के बाद शुक्रवार को बोनफायर फेस्टिवल का बड़ा आयोजन हुआ। जिसमें भगदड़ मचने से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग सीढ़ियों पर फिसल गए। इसके बाद एक-एक कर लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए।वहीं, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। इसमें लोग बचने केलिए एक दूसरे के ऊपर से निकलने की होड़ में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माउंट मेरन में स्टेडियम की सीटें टूट कर गिर पड़ी। इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। न्यूज चैनल 12 के अनुसार भगदड़ में 38 लोगों के मौत की खबर हैं। देश के इमरजेंसी सर्विसेज के मेगन डेविड एडम ने कहा कि 44 लोगों की हालत बहुत गंभीर हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए छह हेलीकॉप्टर्स बुलाए गए हैं। एमडीए के प्रवक्ता ने कहा कि दृश्य बड़ा भयानक है। लोग बाहर निकले की कोशिश में कुचले गए हैं।

बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ है उस टॉम्ब को यहूदी दुनिया के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है और यह एक वार्षिक तीर्थ स्थल हैं। हजारों अल्ट्रा-ऑर्थोडॉक्स यहूदी वार्षिक स्मरणोत्सव के लिए दूसरी शताब्दी के संत रब्बी शिमोन बार योचाई की कब्र पर एकत्रित हुए थे। यहां रात भर प्रार्थना और डांस हो रहा था।  

इधर, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे बड़ी आपदा करार दिया हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों की बेहतरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button