इंदौर: भाजपा विधायक के जन्मदिन के मौके पर कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

- इंदौर में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय का जन्मोत्सव
- कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां
- जुटी हज़ारो समर्थकों की भीड़
इंदौर/अंजली कुशवाह: देश में कोरोना के चलते कोरोना नियमों का पूरा पालन करना जरुरी हैं. लेकिन इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और MLA आकाश विजयवर्गीय के जन्मदिन के मौके पर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ीं. यहां न तो समर्थक मास्क लगाए हुए और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखे.
बता दे कि इंदौर की तीन नंबर विधानसभा के MLA आकाश विजयवर्गीय के जन्मदिन पर समर्थकों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया. हजारों की संख्या में यहां समर्थक इकट्ठा हुए. इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ MLA को बधाई दी गई.
प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस नदारद
इतनी भीड़ के जमा होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस वाले नदारद रहे. खास बात यह है कि कोरोना और गणेश उत्सव को लेकर इंदौर में धारा 144 लगी हुई है. साथ ही गणेश उत्सव में 10 लोगों से ज्यादा एकसाथ जमा नहीं होने के दिशा-निर्देश हैं. इसके बाद भी इतनी भीड़ के जमा होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई.
चर्चा में रहे विधायक आकाश विजयवर्गीय
बता दें की इससे पहले भी नगर निगम अधिकारी पर बल्ला से हमला करने के बाद आकाश विजयवर्गीय चर्चा में आये थे. इसके बाद जमकर हंगामा बरपा था. कांग्रेस शासन काल में उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज होने पर वो जेल भी गए थे.ग़ौरतलब हैं की आकाश BJP के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं.




