ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

इंदौर : अब कांग्रेस ने इन 9 बागियों को किया 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, ये है वजह

इंदौर : इंदौर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ पार्षद का चुनाव लड़ने वाले 9 कांग्रेसियो को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड 2 में रफीक खान, वार्ड 26 में विकास जाटवा, वार्ड 29 में मनोज जाधव, वार्ड 39 सैय्यद वाहिद अली, वार्ड 45 में अर्चना जिनवाल, वार्ड 46 में विजय घुंघराले, वार्ड 51 में संतोष यादव, वार्ड 55 में मुकेश जैन, वार्ड 60 में यास्मीन मुन्ना अंसारी को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है।

बता दे कांग्रेस से पहले भाजपा ने एक साथ 22 बागियों को 6 साल के पार्टी से निष्कासित किया। जबकि कुछ पहले भी भाजपा 8 बागियों को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा चुकी है।

फिलहाल, इंदौर निगम चुनाव में इस बार बागियों की संख्या अधिक है। वहीं, सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा भी है कि असंतुष्ट सदस्य दोनों दलों के चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button