इंदौर : बेखौफ बदमाशों ने इंजीनियर ने घर बोला हमला, सरिये से सिर फोड़कर ले उड़े कैश और अंगूठी
![](https://thelokniti.com/wp-content/uploads/2022/05/1615624080_indore.jpg)
मध्यप्रदेश/इंदौर – इंदौर के राजेंद्र नगर थाना इलाके में देर रात बदमाशों ने एक इंजीनियर के घर पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके के ओमेक्स हिल्स की हैं। यहां आधी रात को एक इंजीनियर के हथियारबंद बदमाश घर क मेन गेट का ताला तोड़कर घुस गए। करीब आधे घंटे तक मारपीट करने के बाद बदमाश घर से दो मोबाइल, एक अगूंठी और कुछ नकदी लेकर भाग गए।
इंदौर में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा यहां हुई डकैती से लगाया जा सकता हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पूरे परिवार को गिरफ्त में ले लिया। इस बीच इंजीनियर ने एक बदमाश को पकड़ लिया। ये देख बाकी के बदमाशों ने पत्थर और सरिये से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में इंजीनियर का सिर फट गया। उसके साले और पत्नी को भी चोट आई हैं। परिवार का कहना है कि घटना के वक्त तीन से चार लोग घर में घुसे थे। बेटी ने बताया कि भीतर चार लोग थे, बाहर कितने थे, ये वे नहीं बता पाए हैं।
इधर, पुलिस का कहना है कि रात करीब डेढ़ बजे कुछ बदमाश इंजीनियर गौरव त्यागी ओमेक्स हिल्स कॉलोनी स्थित मकान नंबर 479 में घुसे। बदमाशों ने सभी से रुपए मांगे। इस बीच मौका देख गौरव ने एक बदमाश को पकड़ लिया। साथी को पकड़ में आता देख अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर सहित अन्य जगह पर चोट आई हैं। पुलिस ने बताया कि जांच कर ली है और फिंगर प्रिंट भी ले लिए हैं। घर पर कोई कैमरा नहीं लगा था। कॉलोनी के कैमरे से बदमाशों का पता लगा रहे हैं।