30 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

इंदौर : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, महापौर उम्मीदवार संजय शुक्ला करेंगे ये काम

इंदौर : मध्यप्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव को 2023 के पहले का सेमिफाइनल माना जा रहा है। यही वजह है कि सियासी दलों के घोषणा पत्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तस्वीर भी नजर आ रही है।

बता दे कि इंदौर के लिए कांग्रेस में अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसे वचन एवं दृष्टि पत्र नाम दिया गया है। इसमें जनता से कई लोकलुभावन वादे किए गए हैं।

खास बात ये है कि महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपने खर्चे पर 5 फ्लाईओव्हर बनाने और कोरोना पीड़ितों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

जानें और क्या क्या कहा गया कांग्रेस के घोषणा पत्र में

  • सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
  • हर वार्ड में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा।
  • शहर के लोगों को फ्री पीने का पानी दिया जाएगा।
  • अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाएगा।
  • गायों के संरक्षण के लिए हर जोन में गौशाला बनाई जाएंगी।
  • बेरोजगारों के लिए दिल्ली के पालिका बाजार की तर्ज पर नगर निगम बहुमंजिला बहुउपयोगी मार्केट बनाएगा।
  • दिव्यांगों, वृद्धजनों, विधवाओं, परित्यक्ताओं को महापौर पेंशन योजना जैसी अनोखी योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • स्मार्ट सिटी में मकान के पुनर्निर्माण की अनुमति में राहत दी जाएगी।
  • इंदौर में दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा, जिसमें भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था होगी।

गौरतलब है कि इंदौर में पिछले 22 साल से बीजेपी का मेयर है। ऐसे में कांग्रेस के सामने महापौर के सूखे को मिटाने की बड़ी चुनौती है। यही वजह है कि पार्टी के घोषणा पत्र में स्थानीय मुद्दों के अलावा राज्य के मुद्दे भी दिखाई दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।