सभी खबरें

इंदौर : "बल्ला कांड" में आया नया मोड़, पीड़ित अधिकारी अपने बयान से पलटे, राजनीतिक दबाव की और इशारा 

इंदौर : इंदौर के बहुचर्चित बल्ला कांड में अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल, भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ आपराधिक मामले में नगर निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस कोर्ट में अपने बयान से पलट गए। जब कोर्ट में पीड़ित अधिकारी की गवाही हुई तो उन्होंने कोर्ट में कहा कि भीड़ ज्यादा थी वो मोबाइल पर बात कर रहे थे। उन्हें नहीं पता कि किसने बल्ला मारा। 

हालांकि, अधिकारी को अपने बयान से पलट जाना महंगा पड़ गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो पोस्ट कर  अधिकारी को याद दिलाया कि उन्हें किसने बल्ला मारा था। वहीं, वीडियो में भी ये साफा देखा गया है कि विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पूरे होशो हवास में नगर निगम अधिकारी की क्रिकेट के बैट से पिटाई की थी। 

गौरतलब है कि नगर निगम रिमूवल निरीक्षक धीरेंद्र बायस ने विधायक आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। वहीं, पीड़ित अधिकारी के समर्थन में जनता का आक्रोश इतना अधिक था कि आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। 

इधर, अधिकारी द्वारा अपने बयान से पलट जाना इस बात की और इशारा कर रहा है कि उनपर राजनीतिक दबाव है। बहरहाल, अब क्या सही है और क्या गलत ये तो समय ही बताएगा। लेकिन, अचानक इस मामलें में आए इस नए मोड़ ने सियासी हलचल को तेज़ कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button