भारत-श्रीलंका के पहले वनडे का आगाज आज से, बारिश लगा सकती है ब्रेक
खेल डेस्क : आज से यानि 18 जुलाई से भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज (India vs Sri Lanka ODI Series} शुरू होने जा रहा है ,पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा | बता दे की भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं और fans द्वारा उमींदे लगायी जा रही हैं के आज ताबड़तोड़ बालेबाजी देखने को मिलेगी, और भारतीय टीम जीत की दावेदार मानी जा रही है |
भारतीय टीम में कप्तान शिखर धवन सहित चार ओपनर हैं | पृथ्वी शॉ , देवदत्त पडिकल और धवन ,अब देखना यह है की कौन किसका जोड़ीदार बनता है, पृथ्वी शॉ अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं अब देखना होगा की श्रीलंका के खिलाफ आज वो क्या प्रदर्शन करते हैं | पृथ्वी शॉ की फॉर्म देखकर उनसे श्रीलंका में भी दोहरे शतक की उम्मीद की जा सकती है|
बारिश होने की 50 प्रतिशत संभावनाएं भी जताई जा रही हैं पूरे मैच के दौरान बादल छाये रहने की आशंका है, बीच बीच में बारिश पड़ने की संभावनाएं हैं |