तो आज भारत को 36 विमानों में से मिलेगा अपना पहला राफेल लड़ाकू विमान
Rafale Air Craft – साल 2016 में भारत ने फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए करार किया था। जिसके बाद आज भारत को अपना पहला लड़ाकू विमान राफेल मिलने जा रहा हैं। बता दे कि यह विमान बड़ी मात्रा में शक्तिशाली हथियार और मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं।
भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन और भी खास हो गया चुकी आज वायुसेना दिवस भी हैं। ऐसे मौके पर आज उनको राफेल के रूप में एक बेहतरीन तोहफा मिलने जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि इस इतिहासिक मौके पर खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस के मैरीग्नेक एयरबेस पर मौजूद रहेंगे और शस्त्र पूजा के साथ-साथ राफेल में उड़ान भी भरेंगे।
जानकारी के मुताबिक उड़ान से पहले फ्रांस औपचारिक तौर पर राफेल विमान भारत को सौंप देगा। इस दौरान फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी मौजूद रहेंगी। खबरों के मुताबिक राजनाथ सिंह को राफेल सौंपने का कार्यक्रम पेरिस से करीब 590 किलोमीटर दूर विमान की निर्माता कंपनी दसाल्ट एविएशन के संयंत्र में रखा गया हैं।
उधर, राजनाथ सिंह ने इस खास मौके पर एक ट्वीट भी किया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की ''स्वाभाविक रूप से हर कोई राफेल को लेकर उत्साहित है. राफेल भारत को सौंप दिया जाएगा। मैं आशा करता हूं कि आप भी इस समारोह के गवाह बनें।