खोजें

भीम आर्मी के प्रदर्शन में लोकेंद्र गुर्जर ने राजपूतों को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- तुम अपनी बहन-बेटियों को मुगलों से नहीं बचा पाए

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

प्रणय शर्मा, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना के बाद के भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर चुनावी साल में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इक्ठटा हुए हैं। वहीं भीम आर्मी के प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें मंच से भीम आर्मी नेता लोकेंद्र गुर्जर ने प्रदर्शन के दौरान राजपूत समाज को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले मुगलपूत आये थे। साथ ही लोकेंद्र ने अपने बयान में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज, ओबीसी समाज, संविधान और बाबा साहब को गाली देने का आरोप लगाते हुए कहा कि तुम अपनी बहन बेटियों को मुगलों से नहीं बचा पाए, इस देश के मूल निवासियों से क्या लड़ोगे। इसके साथ ही लोकेंद्र गुर्जर ने कहा कि मुगलपुतो में हिम्मत है तो आमने-सामने आए और देखे इस देश के मूल निवासियों के साथ एससी,एसटी ओबीसी की ताकत। हम बताएंगे कि हमारी औकात क्या है और तुम्हारी औकात क्या है।

आपको बता दें भीम आर्मी ने अपनी मांगों को बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। जिसका नाम शक्ति प्रशांत सभा रखा गया है। इसमें बड़ी संख्या में दलित, आदिवासी, जयस और पिछड़ा वर्ग समेत करीब 50 हजार ज्यादा लोगों ने भाग लिया। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद भी इस सभा में शामिल हुए। उन्होंने हुंकार भरते हुए मप्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने का दवा किया है।

Exit mobile version