24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

2020 की शुरुआत में पीएम मोदी ने किया वीडियों शेयर, कहा- उम्मीद है आने वाला साल खुशिया लेकर आएगा

2020 की शुरुआत में पीएम मोदी ने किया वीडियों शेयर, कहा- उम्मीद है आने वाला साल खुशिया लेकर आएगा

2020 की शुरुआत में पीएम मोदी ने किया वीडियों शेयर, कहा- उम्मीद है आने वाला साल खुशिया लेकर आएगा

पीएम मोदी ने आज यानि की नए साल की शुरुआत में अपनी सरकार और अपने तरफ से देशवासियों को बधाई दी और अपनी सरकार द्वारा लिए गए बड़े काम का वीडियों भी शेयर किया। बता दें कि पीएम मोदी ने NaMO 2.0 ट्विटर हैंडल के एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा, “प्यारा संकलन! 2019 में हमने काफी प्रगति हासिल की है. यहां उम्मीद है कि 2020 तक भारत को बदलने और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए संचालित लोगों के प्रयासों को जारी रखा जाएगा.”

एक शख्स ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को लिखा, ''आपकी सरकार युवाओं की ऊर्जा और उत्साह को पहचानती है. युवाओं के नए विचार इनोवेशन को बढ़ावा देते हैं और नया भारत बनाने का काम करते हैं.'' इस ट्वीट पर भी प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए लिखा, 'युवा भारत प्रतिभाशाली है. हम युवाओं को ऐसा माहौल देने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें वे विकास कर सकें. मुझे इस बात की खुशी है''

दरअसल इस वीडियो में मोदी सरकार के बड़े फैसलों के बारे में बताया गया है. NaMo 2.0 ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया वीडियो में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के कामों को बताया गया. इसमें धारा 370 को निरस्त करने, करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन, भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की शुरुआत सहित सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को दर्शाया गया.

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।