किसी भी हालत में हम कृषि कानून नहीं लेंगे वापस, एक भी किसान नहीं करेगा आत्महत्या – मंत्री कमल पटेल

मध्यप्रदेश/राजगढ़ – केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन और आंदोलन जारी हैं। कांग्रेस लगातार किसानों के समर्थन में है और भाजपा पर जमकर निशाना साध रही हैं। इसी बीच एक दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश के राजगढ़ पहुंचे कृषि मंत्री कमल पटेल ने कृषि कानून को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
मंत्री कमल पटेल ने कहा कांग्रेस के नेताओं के बच्चे भी कहेंगे कि तुम्हारे पापों के कारण हमारे बुजुर्गों ने आत्महत्या की हम घाटे की खेती करते रहे और इसलिए यह सब विरोध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विचारधारा के लोग भी है, कम्युनिस्ट भी हैं, आप पार्टी के लोग भी हैं ,यह कभी नही चाहेंगे कि मोदी जी अच्छा काम करें, या मोदी जी प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 55 साल कुछ किया ही नहीं, मोदी जी ने किया यह लागू हो गया 6 महीने भी हो गए ।
कृषि मंत्री ने कृषि कानून पर कहा कि किसी भी हालत में हम कृषि कानून वापस नहीं लेंगे, इसलिए नहीं लेंगे क्योंकि यह लोकतंत्र है बहुमत से चलता है सौ परसेंट कभी किसी के पक्ष में हो सकता है क्या।
कृषि मंत्री ने आगे कहा मंडिया भी है, एमएसपी पर खरीदी हो रही है ,और हम एमआरपी वाला बना रहे हैं। किसान तो फसल पैदा करता है और माल कमाता हैं। ये कानून किसान की तस्वीर और तकदीर बदलेगा अब एक भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा, चाहे कोई कितना ही विरोध करें हम इसको लागू रखेंगे क्योंकि यह गांव के किसान के मजदूर के और देश के हित में हैं।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान पर भी उन्होंने तंज कसा। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने हालही में अपनी ही पार्टी पर तंज कसा था। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि ये मोदी जो है, वो इस देश के किसानों के साथ अन्याय कर रहे जहां हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश राजस्थान के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे है, वही मध्यप्रदेश के किसान तो भोले भाले है ही लेकिन कांग्रेसी भी सो रहे हैं। उन्होंने सभी को जोश भरते हुए कहा कि जागो उठो और पदयात्रा में शामिल हो जाओ और इस किसान विरोधी कानून के खिलाफ आवाज उठाओ।
इस पर कमल पटेल ने कहा कि किसान भोले भाले थे जब तक तुम ने खूब लूटा, अब तो किसान के बेटे भी पढ़े लिखे हो गए हैं। किसान को अब हम जागरूक कर रहे हैं, तुम्हारी पोल खोल रहे हैं, जब जाकर तुम्हारा सफाया हो गया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का क्या हाल हुआ जमानत भी जप्त हो गई हैं। क्योकि कांग्रेस मुक्त भारत होगा। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, कांग्रेसी कहलो या भ्रस्टाचारी कहलो एक दूसरे के पर्याय हैं।