मध्यप्रदेश के 46 जिलों में घरेलू गैस के दाम हुए 1 हज़ार के पार, सबसे ज़्यादा महंगी ग्वालियर में

भोपाल : पेट्रोल-डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के बीच अब घरेलू गैस के दामों में 50 रुपए का इज़ाफ़ा किया गया है। जो आम आदमी के लिए बड़ा झटका है।

इससे पहले अप्रैल में 50 रुपए बढ़े थे। यानी, सवा महीने में ही घरेलू गैस के रेट 100 रुपए तक बढ़ गए।

इस बढ़े हुए दामों के बाद अब मध्यप्रदेश के लगभग 46 जिलों में घरेलू गैस के रेट 1 हजार रुपए से ज्यादा हो गए हैं।

प्रदेश के चार बड़े शहरों में ग्वालियर में रेट सबसे ज्यादा है। यहां अब सिलेंडर 1083.50 रुपए में मिलेगा। वहीं, भिंड और मुरैना में भी यही अनुमानित रेट रहेंगे। इंदौर में 1027.50 और जबलपुर में 1006.50 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। जबकि, राजधानी भोपाल में रेट 1005.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं।
Exit mobile version