सभी खबरें

Tokyo Olympic: मई तक कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ तो रद्द होगा आयोजन

टोक्यो: इस साल जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) पर कोरोना वायरस का असर पड़ सकता है। लगातार कोरोना वायरस के कहर के चलते इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (International Olympic Committee) ने एक जरुरी फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार अगर मई के आखिरी तक कोरोना वायरस का असर ख़तम नहीं होता तो टोक्यो ओलिंपिक को रद्द कर दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी के अनुसार टोक्यो ओलिंपिक का ना समय बदला जायेगा और ना ही इन्हें पोस्टपोंड किया जायेगा बल्कि रद्द कर दिया जाएगा।   

पूर्व तैराक ओलम्पिक चैंपियन एवं IOC (International Olympic Committee) के सदस्य डिक पाउंड ने कहा, 'हमारे पास तीन महीने का समय है जिसमें हम टोक्यो ओलिंपिक के भविष्य पर फैसला लेंगे। मई के समय काफी तैयारियां अपने अंतिम रूप में होंगी। तैयारियां पूरी होने से पहले ही हम फैसला करेंगे कि क्या यह खेल होंगे या नहीं।'

2011 की सुनामी में भी खेल रद्द किये गए थे
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन है। लेकिन जापान में भो कोरोना से संक्रमित लोग मिले हैं। हालाँकि अभी जापान में कोरोना वायरस से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया है। ओलिंपिक के ताइक्वांडो, तलवारबाजी, कुश्ती और सर्फिंग खेलों का आयोजन टोक्यो के पास चीबा (Chiba) शहर में होना है। जबकि इसी शहर में कोरोना वायरस से प्रभावित तीन केस पाए गए हैं। अभी सारे ओलिंपिक इवेंट्स को रद्द कर दिया गया है। जापान में 2011 में आई सुनामी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतने बड़े स्तर के खेलों को रद्द कर दिए गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button