उज्जैन से होती है देशभर में होली के त्योहार की शुरुआत, बाबा महाकाल के आँगन में हुआ होलिका दहन, खूब उड़ा गुलाल

उज्जैन : – बाबा महाकाल की नगरी से देश भर में होली की शुरुआत होती है। सबसे पहले गुरुवार को बाबा महाकालेश्वर के मंदिर में होली मनाई गई। महाकाल के आंगन में होलिका दहन किया गया इसके बाद लोगों ने खूब जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। 

संध्या कालीन आरती में पंडे पुजारियों ने महाकाल के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली। आरती शुरू हुई तो पूरा मंदिर परिसर गुलाल और फूलों से फट गया। दूर-दूर से लोग बाबा महाकाल की नगरी में होली खेलने आते हैं।

देश में सबसे पहले महाकाल मंदिर में होली मनाने की परंपरा वर्षो से चली आ रही है। परंपरा के अनुसार शाम के वक्त आरती के दौरान बाबा महाकाल को सबसे पहले गुलाल लगाया जाता है इसके साथ पूरा देश होली मनाता है।

Exit mobile version