सभी खबरें

"बिकाऊ लाल" के पक्ष में वोट मांगेंगे शिवराज! कांग्रेस का कहना जनता सिखाएगी सबक

 

“बिकाऊ लाल” के पक्ष में वोट मांगेंगे शिवराज! 10 अक्टूबर को पहुंचेंगे अनूपपुर

अनूपपुर:- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी 10 अक्टूबर को अनूपपुर आगमन हो रहा है। वे फुनगा में इसी दिन आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
   भाजपा नेता एवं उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान आगामी 10 अक्टूबर, शनिवार को प्रात: 11बजे  फुनगा मंडल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।  वे भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के पक्ष में विजय की अपील करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोर – शोर से जारी है।‌ उप चुनाव के मध्य मुख्यमंत्री के अनूपपुर आगमन की सूचना से पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। इससे उनके मनोबल पर सकारात्मक असर पडने की संभावना है।

 वहीं इसी के साथ बड़ी खबर सामने आई है कि अब कुछ शर्तों के साथ उपचुनाव वाले जिले में जितनी भीड़ चाहे उतनी भीड़ जुटा सकते हैं. मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए गाइडलाइन जारी की गई है.
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button