सभी खबरें

पेट्रोल-डीजल में बढ़ा VAT, अब मध्यप्रदेश में बिक रहा है 81.60 रु. प्रति लीटर तक पेट्रोल 

देश में सबसे ज्यादा दाम चुका रहा है मध्यप्रदेश 

भोपाल – शनिवार को राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता को ज़ोर का झटका धीरे से दे डाला। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल और शराब पर 5% तक वैट बढ़ाने का ऐलान किया। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में इज़ाफ़ा हो गया हैं। अब प्रदेश की जनता देश में सबसे ज्यादा दाम चुका रही हैं। बता दें कि वर्तमान में मध्यप्रदेश ही ऐसा राज्य है, जहां पेट्रोल-डीजल के दाम दूसरे राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। 

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाए गए दामों के बाद मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। बाकी राज्यों के मुकाबले मध्यप्रदेश में इसके दाम सबसे ज़्यादा हैं। अभी डीजल के सर्वाधिक औसत दाम तेलांगाना (Telangana) में 72.52 रु. हैं, जबकि मध्यप्रदेश में यह 72.89 रु. हैं। इसी तरह अब तक पेट्रोल के अधिकतम औसतन दाम महाराष्ट्र (Maharashtra) में 79.33 रुपए थे, लेकिन अब मध्यप्रदेश में शनिवार को पेट्रोल के औसत दाम 81.60 रु. प्रति लीटर तक रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button