सभी खबरें

Hathras Breaking:- आरोपियों ने SP को लिखी चिट्ठी, खुद को बताया बेकसूर, किया बड़ा खुलासा 

Hathras Breaking:- आरोपियों ने SP को लिखी चिट्ठी, खुद को बताया बेकसूर, किया बड़ा खुलासा 

 हाथरस मामले पर आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है.आरोपी संदीप, रामू, रवि, लवकुश ने हाथरस एसपी को चिट्ठी लिख कर खुद को बेक़सूर बताया है. उनका कहना है कि उस दिन लड़की की पिटाई लड़की की माँ और भाई ने की थी, आरोपी ने ये भी बताया है कि लड़की से दोस्ती और फ़ोन पर बात करने की वजह से लड़की को पीटा गया था. 

 आरोपियों के इस बयान के बाद पुलिस टीम सकते में आ गई है. बता दे कि लगातार आरोपी यह बात कह रहे हैं कि उन्होंने गैंगरेप की घटना को अंजाम नहीं दिया है. वहीं दूसरी तरफ एसआईटी की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया है कि पीड़िता के जांच में शुक्राणु नहीं पाए गए हैं…. 

 अब देखना होगा कि इस मामले पर और कितने बड़े खुलासे सामने आएंगे. हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले पर सीबीआई जांच करने की बात कही है. और यह पूरा केस  सीबीआई के हाथ सौंप दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button