1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

ग्वालियर को बचा लीजिए, शहर सिसकियां ले रहा है…"महाराज" सड़क पर उतरने का यही सही समय है…

ग्वालियर को बचा लीजिए, शहर सिसकियां ले रहा हैं...महाराज सड़क पर उतरने का यही सही समय है

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – ग्वालियर दक्षिण विधानसभा एक कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने ट्वीट कर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा हैं। विधायक प्रवीण पाठक ने ट्वीट किया “महाराज आपको ग्वालियर की प्रजा पुकार रही है आपके पूर्वजों के बसाए ग्वालियर में हाहाकार मचा हुआ है। अपने विश्वव्यापी रिश्तों का उपयोग कीजिए। अनुरोध है ग्वालियर को बचा लीजिए ग्वालियर आकर मोर्चा सम्भालो महाराज। सड़क पर उतरने का यही सही समय है। ग्वालियर सिसकियाँ ले रहा हैं। 

दरअसल, कोरोना काल के बीच ग्वालियर में शुक्रवार से ऑक्सीजन के लिए मचे हाहाकार ने लोगों को चिंता में डाल दिया हैं। हालाँकि जिला प्रशासन, सरकार और जन प्रतिनिधि ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी को दूर करने के भरसक प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। अब तक कई लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

बता दे कि मंगलवार को कमलाराजा अस्पताल में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी से मची भगदड़ के बाद मरीज और उनके परिजनों का तनाव और बढ़ गया बावजूद इसके ऐसी विषम परिस्थितियों में भी नेता जमकर राजनीति कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।