29 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भाजपा "महामंत्री" के बिगड़े बोल, टीआई को दी "गाली"… टीआई बोले, कोई भी हो, "जहां हो वहीं आकर बताऊंगा"

भाजपा महामंत्री के बिगड़े बोल, टीआई को दी गाली... टीआई बोले, कोई भी हो, जहां हो वहीं आकर बताऊंगा

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) से टीआई  (TI) और भाजपा जिला महामंत्री (BJP General Minister) के बीच विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा हैं। इस ऑडियो में भाजपा जिला महामंत्री और टीआई के बीच नोकझोक होती सुनाई दे रही हैं। 

पोस्ट मार्टम को लेकर हुई नोकझोक

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भाजपा जिला महामंत्री कमल माखीजानी के परिजन की सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गई। इस हादसे के बाद उन्होंने माधौगंज थाने के टीआई प्रशांत यादव (Prashant Yadav) को फोन पर कहा कि क्या पोस्ट मार्टम (Postmortem) कराना जरूरी हैं। इस पर टीआई ने कहा हां पोस्ट मार्टम होकर ही रहेगा। फिर क्या था नेता जी इस बात से उखड़ गए और उन्होंने कहा कि आप कराओ पीएम हम आपको ध्यान में रखेंगे। ये आप ध्यान रखना। इस दौरान भाजपा नेता के मुँह से गाली निकल गई। 

वहीं, गाली सुनते ही टीआई प्रशांत यादव भड़क गया और उन्होंने भाजपा नेता को धमकाते हुए कहा कि गाली मत देना, जहाँ हो वहीं आकर बताऊंगा, कोई भी बने रहो। 

अब सोशल मीडिया पर ये ऑडियो तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि अब इस मामले को दबाने की कोशिश भी की जा रहीं हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।