सभी खबरें

दो पार्षदों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल, चुनाव में कांग्रेस की मदद और 5 लाख देने का ज़िक्र, मचा हड़कंप  

  • विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षद में हुई थी बातचीत ?
  • भाजपा पार्षद ने कहा हमने चुनाव में कांग्रेस की मदद की 
  • कांग्रेस पार्षद ने कहा तभी तो हम चुनाव जीत पाए 
  • हारे हुए भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया का आरोप लगभग सही 
  • चुनाव हार जाने के बाद भाजपा नेता ने करा था इस बात का ज़िक्र 

ग्वालियर : विधानसभा चुनाव के नतीजों के लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ हैं। इस ऑडियो के वायरल होते ही प्रदेश में हड़कंप सा मच गया हैं। बताया जा रहा है कि ये ऑडियो भाजपा और कांग्रेस पार्षद का हैं। जानकारी के अनुसार ये ऑडियो विधानसभा चुनाव के दौरान का बताया गया हैं, जिसमें भाजपा पार्षद और कांग्रेस पार्षद की बातचीत हैं। 

भाजपा पार्षद कांग्रेस पार्षद से दावा कर रहे हैं कि उन्होंने चुनावों में प्रद्युम्न सिंह तोमर की मदद की और 5 लाख रुपये दिए। जिसके जवाब में कांग्रेस पार्षद कहते हैं कि आप लोगों की मदद से ही वे चुनाव जीत पाए। खबरों के अनुसार, ये आवाज़ भाजपा पार्षद धर्मेन्द्र सिंह उर्फ़ गुड्डू तोमर और कांग्रेस पार्षद विनोद उर्फ़ माठू यादव की बताई जा रही हैं। उधर इस ऑडियो के वायरल होने के बाद पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के भितरघात के आरोप सही साबित हो रहे हैं । 

वहीं, दोनों ही पार्षदों ने वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं होने का दावा किया हैं। दोनों ही पार्षदों ने दावा दिया है कि किसी तरह की छेड़छाड़ कर उनकी आवाज़ निकाली गई हैं।  

गौरतलब है कि ग्वालियर विधानसभा से चुनाव हारने वाले भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया ने उस समय कहा था कि हमारे अपनों ने ही चुनाव हराया हैं। यदि हमारे अपने गद्दारी नहीं करते तो परिणाम ऐसे नहीं होते। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि हमारी पार्टी के एक पार्षद ने कांग्रेस प्रत्याशी का टीका कर 5 लाख रुपये तक दिए। इसके अलावा वो कांग्रेस प्रत्याशी के साथ साथ घूमे। 

जबकि, इस ऑडियो में भी 5 लाख के ज़िक्र की बात कहीं गई हैं। ऐसे में भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया की उस समय कही हुई बात कही न कही सही साबित होती हुई नज़र आ रहीं हैं। हालांकि ये ऑडियो कितना सही है और कितना गलत ये तो समय के साथ पता चल जाएगा। फ़िलहाल इस ऑडियो ने प्रदेश की सियासत को बुरी तरह से गरमा दिया हैं। गवालियर के हर गलियारों में ये ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button