4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

गुर्जर महाकुंभ के दौरान लोगों ने किया चक्का जाम: मांग पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुर्जर महाकुंभ का आयोजन हुआ। जिसमें देशभर से आए गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। वहीं महाकुंभ के दौरान फूल बाग चौराहे पर समाज के लोगों ने चक्का जाम कर पुलिस की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की। समाज के लोगों ने मांग पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।

बतादें कि, गुर्जर जागरण पदयात्रा ग्वालियर चंबल संभाग में निकाली गई थी। जिसका समापन आज महाकुंभ के दौरान हुआ। इसमें देशभर से गुर्जर समाज के नेता शामिल हुए। वहीं समाज के लोगों ने ऐलान किया की यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। हालात को देखते हुए मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने काबू में लिया।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।