Guna Firing Case: पुलिस का एक्शन, अपराधियों के घरों पर चला बुलडोजर, CM ने कहा था इतिहास में उदाहरण बनेगी कार्यवाई

गुना : मध्यप्रदेश के गुना में देर रात हुई पुलिस-शिकारियों के बीच भिड़ंत में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था की हमारे पुलिस के जवानों ने शहादत दी है। अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी, जो इतिहास में उदाहरण बनेगी। अपराधी किसी भी कीमत पर नहीं बचेंगे।

इसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन सख्त हो गया। पुलिस ने सातों आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलाया है। साथ ही शिकारियों के हौंसले तोड़ने के लिए बिदूरिया गांव में पुलिस ने डेरा डाल रखा है। बताया जा रहा है कि शिकारियों की धरपकड़ के लिए सर्चिंग की जा रही है।

बता दें कि गुना में एक बदमाश की बेटी की शादी थी। इसी शादी में काले हिरणों का गोश्त बनाने के लिए आरोपी शिकार करने गए थे। रात में आरोपी शिकार कर वापस लौट रहे थे। तभी ये सब कुछ हुआ।

घटनास्थल पर 4 काले हिरणों के सिर और 1 मोर का शव बरामद किया गया है।

मालूम हो कि मृतक पुलिसकर्मियों में एसआई राजकुमार जाटव , हवलदार संतराम मीना और आरक्षक नीरज भार्गव शामिल हैं। जबकि, सरकारी वाहन चालक का निजी ड्राइवर भी घायल हुआ है।

Exit mobile version