भोपाल में फिर खुलेंगी किराना सामान की दुकानें !

भोपाल में फिर खुलेंगी किराना सामान की दुकानें !
भोपाल में लॉकडाउन के कारण पूरा बाज़ार, सब्ज़ी और किराना की दुकाने बंद करा दी गई है क्योंकि यहां संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है जिसकी वजह से भीड़ बनाने पर खतरा और भी बढ़ने की संभावना तेजी से बढ़ सकती है लेकिन लॉकडाउन को लेकर संशय बना हुआ है कि 15 अप्रैल को लॉकडाउन खुलेगा या फिर आगे बढ़ेगा। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश में किराना की दुकानें फिर से खोलने की योजना बनाई जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में किराना दुकानों को आंशिक रूप से खोलकर सामग्री की होंम डिलेवरी करने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अफसर किराना की दुकानों को खोलने की व्यवस्था बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि व्यवस्था के अनुसार, प्रदेश में एक दिन होलसेल और एक दिन फुटकर विक्रेता आंशिक समय के लिए दुकानें खोलकरकर सामान बेच सकते हैं। हालांकि सरकार की ये योजना कब से लागू होगी इसको लेकर कोई बात सामने नहीं आई है।




