20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

  गाडरवारा : 4 वर्ष की नाबालिग बालिका को  उसके सौतेले पिता ने घर के कमरे में बंद कर बुरी नियत की घटना , मां को जान से मारने की दी धमकी

 थाना गाडरवारा अंतर्गत पोडार तिराहा चौकी सालीचौका मे दिनांक 15/10/2020 की दोपहर 4 वर्ष की नाबालिग बालिका को  उसके सौतेले पिता ओमप्रकाश उर्फ बबलू दुबे निवासी पोडार तिराहा चौकी सालीचौका ने घर के कमरे में बंद कर

  गाडरवारा  से दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट : – थाना गाडरवारा अंतर्गत पोडार तिराहा चौकी सालीचौका मे दिनांक 15/10/2020 की दोपहर 4 वर्ष की नाबालिग बालिका को  उसके सौतेले पिता ओमप्रकाश उर्फ बबलू दुबे निवासी पोडार तिराहा चौकी सालीचौका ने घर के कमरे में बंद कर बुरी नियत से निर्वस्त्र करने की घटना कारित की एवं नाबालिक बालिका की मां को किसी को घटना के बारे में ना बताने के लिए जान से मारने की धमकी  दिया। बालिका की मां द्वारा थाना गाडरवारा में रिपोर्ट कर करने आता देख आरोपी सकुनत से फरार हो गया प्रार्थीया द्वारा गाडरवारा में देर रात करीब 2बजे  रिपोर्ट दर्ज कराई गई  प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय नरसिंहपुर अजय सिंह एवं एसडीओपी गाडरवारा  मोहंती मरावी द्वारा उक्त घटना को संज्ञान मे लेते हुए तत्काल आरोपी के गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अजय सनकत को निर्देशित करने पर थाना प्रभारी गाडरवारा द्वारा थाने से विशेष टीम उप निरीक्षक एचआर मानकर व उप निरीक्षक जयवती और प्रधान आरक्षक 91 राकेश दीक्षित आरक्षक 140 बालकिशन आरक्षक 586 दिनेश पटेल रवाना की गई । टीम ने आरोपी की तलाश पतासाजी हेतु अथक प्रयास कर आरोपी  ओमप्रकाश उर्फ बबलू दुबे  पिता सुरेश दुबे  उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया  थाना साईंखेड़ा हाल पोडार तिराहा  गाडरवारा को अपराध कायमी के 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । जो आरोपी ओम प्रकाश दुबे को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।                                                                                                                                                                                                                                                                                      

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।