23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

आज से प्रदेश के साढ़े 4 लाख से भी ज्यादा मज़दूर फिर लौटेंगे अपने काम पर

आज से प्रदेश के साढ़े 4 लाख से भी ज्यादा मज़दूर फिर लौटेंगे अपने काम पर

आज से प्रदेश के साढ़े 4 लाख से भी ज्यादा मज़दूर फिर लौटेंगे अपने काम पर

लॉकडाउन में आज से मिली राहत की वजह से जहां मध्यमवर्गी व्यापारियों को राहत है तो वही प्रदेश के लगभग साढ़े 4 लाख से भी ज्यादा मज़दूरों को इसका फायदा मिलने जा रहा है जी हां, मज़दूर वर्ग आज से अपने काम पर वापस लौट रहा है जों एक पूरे वर्ग के लिए बड़ी राहत की बात है। कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन में अब धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी मनरेगा योजना (मनरेगा) के माध्यम से साढ़े चार लाख से अधिक मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। प्रदेश की 19 हजार 528 ग्राम पंचायतों में 84 हजार 246 रोजगार-मूलक कार्य संचालित हैं। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों को स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाये गये होम-मेड मास्क दिये गये हैं। साथ ही, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन कड़ाई से किया जा रहा है।

 

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।