मैंने ज्यादा बोलने की जगह काम को तरजीह दी, सच पर कभी नहीं डाला पर्दा, पूर्व PM मनोहन सिंह ने किया सरकार का घेराव

नई दिल्ली : देश के 5 राज्यों में हो रहे चुनावों के बीच पहली बार देश के पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर मोदी सरकार को कई मुद्दों पर जमकर घेरा।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं मानता हूं कि PM के पद का एक खास महत्व होता है। इतिहास पर दोष लगाकर अपने गुनाह कम नहीं हो सकते। PM के तौर पर काम कर मैंने ज्यादा बोलने की जगह काम को तरजीह दी। हमने सियासी लाभ के लिए देश को नहीं बांटा। कभी सच पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की।
उन्होंने कहा कि कोई आर्थिक समझ नहीं है। गलत नीतियों की वजह से देश आर्थिक मंदहाली की जकड़ में फंस गया है। आज देश की स्थिति चिंताजनक है। कोरोना के दौर में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण एक तरफ अर्थव्यवस्था गिरी है।
सरकार आंकड़ों के साथ धोखा कर सब कुछ ठीक बता रही है। सरकार की नीति और नीयत में खोट है। उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी, विद्यार्थी और औरतें परेशान हैं। महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। देश के अन्नदाता दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं। देश में सामाजिक असमानता बढ़ गई है। लोगों पर कर्जा बढ़ रहा और कमाई घट रही है। अमीर और अमीर हो रहे और गरीब और गरीब हो रहे हैं।
डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि दूसरी तरफ 7 साल सरकार चलाने के बाद भी केंद्र सरकार गलतियों को नहीं मान रही। वह लोगों की समस्याओं के लिए पहले PM जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस दौरान सिंह ने कहा कि सरकार अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए लोगों को जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांट रही है। उन्हें आपस में लड़ाया जा रहा है। केंद्र सरकार बांटो और राज करो की राजनीति पर चल रही है।

.jpeg)


