सभी खबरें

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह को कांग्रेस विरोधी बताते हुए कांग्रेस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा, मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/भिंड – मध्यप्रदेश में उपचुनाव हो चुके हैं। नतीजे सामने आ चुके हैं। लेकिन अभी भी प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं। दरसअल, उप चुनाव में मेहगांव सीट हारने के बाद अब भिंड जिले में कांग्रेस में घमासान मचा हुआ हैं। कांग्रेस नेता एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। भिंड जिले में कांग्रेस नेताओं के निशाने पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह हैं।

बता दे कि भिंड जिले में हालही में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जय श्रीराम बघेल ने कार्यालय में एक मीटिंग कर उसमें डॉक्टर गोविंद सिंह पर मेहगांव विधानसभा सीट हरवाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया।

इसी बीच गुरुवार को किसान कांग्रेस में प्रदेश सचिव रहे कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक सिंह भदौरिया ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। 

अशोक सिंह भदौरिया में गोविंद सिंह के कार्यकलापों से आहत होकर  अपना इस्तीफा कांग्रेस से दिया हैं। उन्होंने गोविंद सिंह के डीएनए को ही कांग्रेस विरोधी और भाजपा का करार देते हुए कहा कि एक बार नहीं कई बार गोविंद सिंह ने जातिवाद की दुहाई देते हुए कांग्रेस की जगह भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने की बात कही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button