ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

कांग्रेस के पूर्व CM ने भरी हुंकार; कहा- सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, हम गिरफ्तारी देने को तैयार

ग्वालियर। राहुल गांधी की संसदी रद्द होने के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल जी ने मोदी जी को चोर कह दिया तो क्या गुनाह किया। ये चोर नहीं है क्या, देश की चोरी नहीं की क्या, बैंकों की चोरी नहीं की क्या। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अडानी के शेयर गिरने से देश में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए, राहुल जी ने जानकारी मांगी, अडानी हिंडनबर्ग के सवाल पूछे तो संसद से बाहर कर दिए गए। पहले 7 बार JPC बनी, लेकिन अडानी के घोटाले की जांच के लिए JPC नहीं बनी। निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूबे, 20 हज़ार करोड़ का काला धन अडानी के खातों में आया। मोदी जी काला धन की बात करते हैं, लेकिन काला धन नहीं आया। सिवस बैंक में 2021 में भारत का 30 हज़ार करोड़ जमा हुआ, ये धन कहां से आया था।

मोदी का फंडा मैं खाऊंगा, किसी को खाने नहीं दूंगा
उन्होंने बताया पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह कहते हैं हमने कमेटी बनाई, लेकिन काला धन आया नहीं। 30 हज़ार करोड़ का काला धन सिवस बैंक में जमा हुआ, मेरे पास सबूत हैं। मोदी का फंडा मैं खाऊंगा, किसी को खाने नहीं दूंगा। कोविड में 100 परिवारों की आय बढ़ी, हमे कितना ही प्रताड़ित कर लो, माफी मांगने वाले नहीं है। देश से OBC का एक भी नेता रुपये लेकर नहीं भागा है। अगर राहुल जी ने उन्हें चोर कह दिया, तो क्या गुनाह किया। ये चोर नहीं है क्या, देश की चोरी नहीं की क्या, बैंकों की चोरी नहीं की क्या। पूरे देश में धर्म की आड़ में देश को लूट रहे है, ठग रहे है, हमारा ये आरोप है।

2023 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे, कमलनाथ को सीएम बनाएंगे
मध्यप्रदेश में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे, कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से फर्क नहीं पड़ता, कांग्रेस से लोग आते जाते रहे हैं, कांग्रेस चिंता नहीं करती है। BJP द्वारा कमलनाथ की घेराबंदी से फर्क नहीं पड़ेगा। सिंधिया जी चुनाव हार गए, लेकिन जिसने हराया उसकी पार्टी में जाना क्या ठीक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button