2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव दोषी करार, 21 फरवरी को कोर्ट सुनाएगी फैसला 

चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव दोषी करार, 21 फरवरी को कोर्ट सुनाएगी फैसला 

रांची : चारा घोटाला के सबसे बड़े यानी डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में फंसे लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने दोषी करार दिया है। हालांकि अभी इस मामले में सजा का ऐलान होना बाकी है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस मामलें में कोर्ट ने 24 अन्य आरोपियों को बरी किया है। जबकि 34 लोगों को 3-3 साल की सजा सुनाई गई है। अदालत अब लालू प्रसाद यादव समेत 41 लोगों पर 21 फरवरी को फैसला सुनाएगी। 

वहीं, इस केस में दोषी करार दिए गए अभियुक्तों की सजा के बिंदु पर सुनवाई जारी है। 

बता दें, झारखंड में चारा घोटाले के कुल पांच मुकदमों में लालू प्रसाद यादव अभियुक्त बनाए गए थे. चार मुकदमों में पहले ही फैसला आ चुका है और इन सभी मामलों में अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।