4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

इंदौर:- दवा गोदाम में लगी आग, ब्लैक फंगस की 30 लाख की जली दवाएं

इंदौर:- दवा गोदाम में लगी आग, ब्लैक फंगस की 30 लाख की जली दवाएं

इंदौर:- दवा गोदाम में लगी आग, ब्लैक फंगस की 30 लाख की जली दवाएं

 

इंदौर:- देश में इस वक्त कंगाली में आटा गीला होने वाली स्थिति हो गई है. इंदौर में ब्लैक फंगस में इस्तेमाल होने वाली 30 लाख की दवाएं जलकर खाक हो गई. लसूडिया मोरी इलाके के एसआर कंपाउंड स्थित दवा गोदाम में भीषण आग लग गई जिसकी वजह से ब्लैक फंगस में इस्तेमाल होने वाली 3000000 की दवाएं जल गई. करीब पौने घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. गोदाम के मालिक मोहक अग्रवाल और उसके पिता मुकेश अग्रवाल हैं. आग को लेकर जानकारी देते हुए उनके पड़ोसी गोदाम मालिक और ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा कि गोदाम में लगभग एक करोड़ की दवाई रखी थी. इसमें ब्लैक फंगस की दवाएं थी और आग बुझाते वक्त भी पानी से काफी नुकसान हुआ.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।