सिंधिया की "गुमशुदगी" का पोस्टर लगाना पड़ा महंगा, कांग्रेस प्रवक्ता "सिद्धार्थ राजावत" के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ग्वालियर/गरिमा श्रीवास्तव:-सिंधिया की गुमशुदगी के पोस्टर लगाने में कांग्रेस प्रवक्ता सिद्धार्थ राजावत के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है. बता दे कि सिद्धार्थ सिंह राजावत ने सिंधिया की तलाश करने वाले के लिए क्या वह ₹5100 का इनाम भी रखा था. जो अब सिद्धार्थ राजावत को ही महंगा पड़ने वाला है. सिद्धार्थ सिंह राजावत(Siddharth Singh Rajawat) के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और 505(1C) के तहत मामला दर्ज हुआ है. धारा 154 का उल्लंघन मानते हुए यह मामला दर्ज किया गया है

क्या है पूरा मामला:–
मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में भाजपा (BJP) के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की गुमशुदगी के पोस्टर लगे हैं। “तलाश गुमशुदा जनसेवक” के नाम से जारी पोस्टरों को महल गेट और शहर में अन्य जगहों पर चिपकाया गया हैं।
इतना ही नहीं सिंधिया (Scindia) का पता बताने वाले को 5100 रूपए का इनाम देने की भी घोषणा की गई हैं। बता दे कि कांग्रेस नेता सिद्धार्थ सिंह राजावत (Congress Leader Siddharth Singh Rajawat) ने शहर में महाराज के गुमशुदा होने के पोस्टर लगवाए हैं।
साथ ही उन्होंने इस पोस्टर के नीचे अपना मोबाइल नंबर भी दिया हैं।




