सभी खबरें

मप्र/ब्यावरा में महिला कलेक्टर ने धारा-144 का हवाला देते हुए भाजपा नेता को जड़ा थप्पड़

मप्र/ब्यावरा में महिला कलेक्टर ने धारा-144 का हवाला देते हुए भाजपा नेता को जड़ा थप्पड़  

मध्यप्रदेश के ब्यावरा में महिला कलेक्टर निधि निवेदिता को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होने पहले तो धारा-144 का हवाला दिया फिर आव देखा न ताव बस भाजपा नेता को सीधे एक थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं और नेताओं पर जमकर लाठी भी बरसाएं।

क्या है पूरा मामला

ब्यावरा में धारा-144 लागू होने के बावजूद नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कलेक्टर निधि निवेदिता से झड़प हो गई। शहर में तहसील के पास कलेक्टर ने धारा-144 का हवाला देते हुए रैली न निकालने के लिए कहा। उनकी इस बात पर रैली में शामिल कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इससे कलेक्टर नाराज हो गईं और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने को थप्पड़ मार दिया।

भीड़ को कलेक्टर ने धक्का भी मारा

इसके बाद भीड़ में कुछ और लोग नारे लगाने लगे तो कलेक्टर भड़क गईं और भीड़ को धक्का मारने लगी। कलेक्टर ने पुलिस कर्मी का डंडा ले लिया और रैली की अगुवाई करते हुए तिरंगा लेकर चल रहे राजगढ़ के पूर्व विधायक अमरसिंह यादव के साथ झूमाझटकी की।

तीन लोग घायल

डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भीड़ को रोकने के लिए दौड़ लगाकर भीड़ में घुसकर लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपने लगी। इस दौरान भीड़ में से दो लोगों ने डिप्टी कलेक्टर के साथ अभद्रता कर दी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें तीन कार्यकर्ताओं के सिर फट गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button