सभी खबरें

होशंगाबाद:- Remedesivir इंजेक्शन के बिल को लेकर मचा हंगामा, परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

होशंगाबाद:- Remedesivir इंजेक्शन के बिल को लेकर मचा हंगामा, परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप

होशंगाबाद:– होशंगाबाद के एक निजी अस्पताल में रेमेडेशिविर इंजेक्शन को लेकर हंगामा मच गया. निजी अस्पताल में remedesivir इंजेक्शन का बिल अदा करने को लेकर विवाद मच गया.अब मरीज के परिजनों का आरोप है कि 3 दिन से भर्ती मरीज को इंजेक्शन लगाए बिना उनसे उसका बिल चुकाने को कहा जा रहा है.

 मौके पर एसडीएम पहुंच गए जिसके बाद उन्होंने परिजनों को समझाइश दिया और उसके बाद फिर मामला शांत हुआ.

 कोलार रोड निवासी जेके ठाकुर को 3 दिन पहले निर्मल प्रेम अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनकी बेटी पूजा ने बताया कि उनके पिता कोरोना संक्रमित हैं. उन्हें 3 दिन में कभी नहीं बताया गया कि रेमेडिसिवर इंजेक्शन लगाना है.

शुक्रवार को बिल में इंजेक्शन का शुल्क जोड़ दिया गया. वहीं अस्पताल संचालक डॉ विशेष भटनागर का कहना है कि परिवार का कहना है कि remedesivir इंजेक्शन मिल ही नहीं रहा तो हम कहां से लाएंगे.इंजेक्शन का चार्ज लेने की बात झूठी है.सीएमएचओ से अप्रूव रेट लिस्ट के अनुसार चार्ज ले रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button