सभी खबरें

Election Results 2019 Update: महाराष्ट्र-हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पीछे 

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra, Haryana Election Results 2019) के नतीजों में काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है | जहां महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रुझानों में बहुमत प्राप्त कर ली है, वहीं हरियाणा में भाजपा अब भी बहुमत से पीछे है | इसी कारण अब भाजपा जनता जननायक पार्टी (JJP) से संपर्क कर रही है |

इसके अलावा, महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों में ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रूझानों में पीछे चल रहे हैं | महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) कोथरुड विधानसभा सीट से और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला (Subhash Barala) टोहाना विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button