चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, लगाई एग्जिट पोल पर पाबंदी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी 3 नवबंर को 28 सीटों पर उपचुनाव (by-elections) के लिए मतदान होना है और 10 नवंबर को परिणाम आने हैं।
जिसको लेकर प्रदेश की सियासी सरगर्मियां तेज है, दोनों ही दल जीत के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं।
इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है जहां चुनाव आयोग (Election Commission) मध्यप्रदेश ने एग्जिट पोल पर पाबंदी लगा दी है, ताकी चुनाव पूर्ण रूप से निष्पक्ष हो और एक्जिट पोल से किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति ना पैदा हो।

मुख्य चुनाव आयोग ने 28 सीटों पर होने वाले चुनावों के समस्त कलेक्टरो (Collectors), जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officer) और रिटर्निंग ऑफिसर (Returning officer) को पत्र लिखकर इसकी सूचना दी और इसकी प्रति समस्त मीडिया कर्मियों, समाचार पत्रों और टीवी चैनलो के लिए उपलब्ध कराकर इसकी सूचना देने के लिए भी कहा।
चुनाव आयोग द्वारा आदेश में कहा गया कि प्रत्येक चरण में संबंधित चुनाव क्षेत्रों में मतदान समाप्ति की 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर किसी भी तरह के ओपिनियन पोल (Opinion poll) और चुनाव से जुड़े सर्वेक्षण के परिणाम को ‘दिखाना’ प्रतिबंधित हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

