खोजें

निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारियों को लेकर की समीक्षा

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने इंदौर और उज्जैन सम्भाग के जिलों की समीक्षा की। उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बैठक में अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशन दिया गया की मतदाता सूची में डुप्लीकेशन ना हो,इसके साथ ही मृत लोगों के नाम सूची में ना रहें। जिन मतदाताओं के नाम सूची में जुड़े हुए है उनके ईपिक कार्ड वितरित की जाएगी। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी रिटर्निंग आफिसर अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भ्रमण करे और मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

 

Exit mobile version