सभी खबरें

दल गए बदल फ़िर भी दलदल में तब्दील सड़क, बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

दल गए बदल फ़िर भी दलदल में तब्दील सड़क, बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही आई सामने : एक दर्जन गांव के लोगों को लंबा घेरा लगाकर पहुंचना पड़ रहा गांव
द लोकनीति डेस्क सिहोरा 
 शासन प्रशासन द्वारा बरसात के समय सड़क व नालियों का निर्माण कार्य कराए जाने से आमजन की परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऊपर से विभागीय अधिकारियों की उदासीनता व मनमानी के कारण समस्याओं का हल तो नहीं होता बल्कि परेशानी और बढ़ जाती है। मामला गांधीग्राम से कूड़ा कंजई रोड का है। जिसे लोक निर्माण विभाग बनवा रहा है। बरसात से पहले शुरू हुए इस रोड निर्माण के काम के लिए सड़क के दोनों तरफ नाली बनाने गड्ढा खोद दिया गया था। गड्ढे की मिट्टी सड़कों पर आने और बारिश के कारण यह पूरी सड़क ही दलदल में तब्दील हो गई है। 

 

 


  पीडब्ल्यूडी द्वारा गांधीग्राम कूड़ा कंजई मार्ग व नाली निर्माण के लिए मुख्य सड़क मार्ग के दोनों ओर नालियों की खुदाई कर दी गई थी। नालियों से निकली मिट्टी के ढेर सड़क के किनारे ही लगा दिए गए। बरसात की वजह से सड़क पर रखे मिट्टी के ढेर पानी में बहने से सड़क दलदल व कीचड़ में तब्दील हो गई है। पूरे सड़क मार्ग में कीचड़ व दलदल होने की वजह से स्थानीय वार्डवासियों, राहगीरों व विभिन्न ग्रामों में आने जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
दलदल में फिसल कर गिर रहे वाहन चालक : कीचड़ व दलदल की अधिकता की वजह से दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं व दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। दलदल के कारण लोग घरों में कैद हो गए हैं।
लम्बा घेरा लगाकर जा रहे लोग : कूड़ा कंजई मार्ग  से लगभग दर्जन भर गांव जुड़े हुए हैं। मार्ग के वर्तमान हालात व दलदल की वजह से देवनगर, माल्हा, मिढ़ासन, तपा,खुडावल, उमरिया, कैलवास, धनगवां, पथरई, शहजपुरा, ताला,देवरी, कूड़ा, कंजई आदि गांव के आने जाने वाले लोगों व राहगीरों को 5 से 10 किलोमीटर का अतिरिक्त घेरा लगाकर गंतव्य स्थान को आवागमन करते हैं।
विभाग और ठेकेदार की लापरवाही : स्थानीय नागरिकों व आसपास के कई ग्रामो के लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी की उदासीनता के कारण ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है बताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा सप्ताह में एक दो दिन ही काम कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button