7 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

RAISEN: प्रदेश के 35 जिलों में कांग्रेस ने नहीं होने दिया सर्वे : डॉ.नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस पार्टी पर लगाया आरोप

RAISEN  मध्य प्रदेश में आज भाजपा और कांग्रेस दोनों सड़क पर उतर आई है. भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. तो वहीं कांग्रेस केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रही है. प्रदर्शन के बीच बयानबाज़ी का दौर भी जारी है. इसी क्रम में अब बीजेपी के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान आया है. उनका कहना है कि कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के 35 जिलों में आपदा का सर्वे करने आई टीम को सर्वे नहीं करना दिया. उनका आरोप है कि कांग्रेस ने पटवारी और तहसीलदारों की अप्रत्यक्ष रूप से हड़ताल कराकर सर्वे के कार्य में बाधा डाली.

नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस ने न तो किसानों को किया 160 रूपये के बोनस का वादा पूरा किया और न ही बेरोजगारों को भत्ता दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को उनका हक़ दिलाने के लिए सड़क पर उतरती रहेगी.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।