सभी खबरें

कांग्रेस की खीझ साफ नजर आ रही, दिग्विजय सिंह का कहना भाजपा ने जन-बल को दबाने के लिए किया धन-बल का उपयोग

कांग्रेस की खीझ साफ नजर आ रही, दिग्विजय सिंह का कहना भाजपा ने जन-बल को दबाने के लिए किया धन-बल का उपयोग

 मध्यप्रदेश में कल भारतीय जनता पार्टी ने 19 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई तो वहीं कांग्रेस को 9 सीटें हासिल हुई. कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रुझानों के दौरान ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी..
 दिग्विजय सिंह अपनी पार्टी के हार के बाद बार बार भाजपा पर हमलावर हुए हैं उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है नेहरू गांधी परिवार के नेतृत्व में हम जनता का विश्वास फिर जीतेंगे। भाजपा ‘जन बल’ को दबाने के लिए ‘धन बल’ का भरपूर उपयोग करेगी। लेकिन देश में भाजपा के नेतृत्व में गिरती अर्थव्यवस्था बड़ती बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ गरीब मज़दूर किसान व वंचित वर्गों के साथ खड़ा होना पड़ेगा.. 
मप्र में हुए उपचुनाव में नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए उसका विश्लेषण होना चाहिए। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में १६ में से ७ हम जीते भांडेर में फूल सिंह बरैया जी केवल १७१ वोट से पीछे रह गए। लोग समझते थे सिंधिया जी के जाने के बाद कॉंग्रेस समाप्त हो जाएगी। पर नई कॉंग्रेस खड़ी हो गई।
मालवा निमाड़ बुंदेलखंड क्षेत्र में नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए। कॉंग्रेस जन एक हो कर लड़े कहीं भी गुटबाज़ी की कोई शिकायत नहीं आई। सभी कॉंग्रेस जनों को धन्यवाद। जिन मतदाताओं ने हमें मत दिए उनके प्रति आभार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button