22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

दिग्गी राजा ON ट्विटर :- खुली सभा में राहुल बजाज जी ने मोदी अमित शाह सरकार को आयना दिखा दिया 

दिग्गी राजा on ट्विटर :- खुली सभा में राहुल बजाज जी ने मोदी अमित शाह सरकार को आयना दिखा दिया 

शनिवार को मुंबई में आयोजित ET अवार्ड्स के दौरान प्रसिद्द उद्योगपति राहुल बजाज द्वारा सरकार के लिए की हुई टिप्पणी सोशल मीडिया पर बीतें 04 दिनों से काफी वायरल हो रहीं हैं। लोग उसमें बजाज की जमकर प्रशंसा कर रहें हैं। तो कई लोगों ने उनपर कांग्रेसी मानसिकता की विचारधारा का होना भी बताया। 
बहरहाल वजह चाहे जो भी हों पर बजाज के इस सवाल के बाद अब प्रमुख लोग भी सरकार के इस सवाल पर उसे घेरने को आतुर हो रहें हैं। 

इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश दिग्विजय सिंह ने सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा की :-
नमक की तासीर और राहुल बजाज :-
गॉंधी जी ने नमक बनाया एक मुठ्ठी, गिरफ्तार हुए जेल जाने के पहले आज़ादी के कोष के लिये उस नमक को नीलाम किया , खरीदा किसने? जमना लाल बजाज ने 1600 रुऩयों में, सन 1931 में ( आज लगभग रु 30 करोड़  ) , गॉंधी जी जेल चले गए , जमना लाल बजाज नमक घर ले गए।
आज़ादी का नमक था गॉंधी जी का बनाया हुआ।  बस उस नमक की तासीर ही है कि खुली सभा में राहुल बजाज जी ने मोदी अमित शाह सरकार को आयना दिखा दिया। और भी बड़े बडे  उद्योगपति थे वे चुप बठै रहे। 
नमक बोलता है :- डॉ अरविंद दुबे ग्वालियर (दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया ट्वीट)

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।